फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में पकड़ा नशीले कैप्सूलों का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने गश्त के दौरान नशीले कैप्सूलों का जखीरा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार इंदौरा थाना के प्रभारी संदीप पठानिया टीम के साथ कुड़साई गांव के पास गश्त पर थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां के एक मेडिकल स्टोर में नशीले कैप्सूल का कारोबार होता है। इस पर पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर में दबिश दी और 41,600 नशीले कैप्सूलों की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी सतिंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कुड़साई के खिलाफ मामला दर्ज कर ड्रग इंस्पेक्टर विकास ठाकुर को सूचित कर पूरी खेप को उनके हवाले कर दिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें