फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी एनएच पर पलटा सरिये से लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ। पठानकोट-मंडी एनएच पर मुख्य बस स्टैंड पपरोला से समीप उतराला रोड पर रविवार सुबह सामान से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर लुढ़क गया। ट्रक सरिये से लदा हुआ था। इस घटना के बाद हाइवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालांकि, बाद में यातायात कर्मियों ने जाम की स्थिति को काबू कर लिया। गनीमत यह रही कि जब ट्रक पलटा, तब कोई छोटा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। इस घटना में ट्रक चालक को आंशिक चोटें आईं हैं। घटना को लेकर लोगों का कहना है कि बैजनाथ और पपरोला बाजार में सड़क में काफी गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उतराला सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखी जाती हैं। हादसों का हर समय खतरा बना रहता है, लेकिन इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं दे पा ेरहा है। हादसे के लिए एनएच की सड़क को बदहाल स्थिति में होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें