फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से पास मांगने के लिए तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी से पास मांगने पर तेजधार
विज्ञापन

हथियार से हमला, उंगली कटी
पंचरुखी के बनूरी में वारदात, सहयोगियों ने मशक्कत कर छुड़ाया
घटना के बाद आरोपी फरार, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचरुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत आते बनूरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गाड़ी से पास मांगने पर दूसरे व्यक्ति पर तेज हथियार से हमला कर दिया। इससे उस व्यक्ति की उंगली हाथ से अलग हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार पुत्र त्रिलोक चंद निवासी बनूरी शनिवार को अपने साथियों के साथ गाड़ी में जा रहा था। इस दौरान बनूरी लिंक रोड पर उन्होंने गाड़ी नंबर एचपी 37सी-7142 में जा रहे संजू उर्फ जहाजी से पास मांगा, तो संजू ने गाड़ी में रखे तेजधार हथियार से गुलशन पर हमला कर दिया। इससे व्यक्ति घायल हो गया और उसके हाथ की एक उंगली कट गई। गुलशन के सहयोगियों ने मशक्कत कर संजू के हाथ से हथियार को छुड़ाया। इसके बाद संजू मौके से फरार हो गया। गुलशन का पंचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया। उधर, पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें