फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-बस की भिड़ंत, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। तियारा-गगल मार्ग पर भडियाड़ा के पास बुधवार सुबह बस-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गगल से तियारा की तरफ जा रही निजी बस से भडियाड़ा में बाइक चालक सामने से टकरा गया। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। टांडा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भडियाड़ा निवासी रिशव (25) पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है। बाइक सवार गगल की तरफ जा रहा था कि घर से कुछ दूरी पर ठेहड़ चौक पर सामने से आ रही बस से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि गगल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें