कांगड़ा। नारकोटिक्स सेल की टीम ने कांगड़ा बाईपास पर एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत मुख्य आरक्षी हरीश सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाईपास पर पैरापिट पर बैठे कांगड़ा निवासी प्रजेंद्र से 16.99 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।