धर्मशाला/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर प्रदेश की वनडे और टी-20 पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम के लिए 27 मई को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में खिलाड़ियों के लिए रंगीन क्रिकेट ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा। 27 मई को ट्रायल सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे। ट्रायल में वे ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने अपना पंजीकरण करवाया होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि टीम के साथ कैंप के लिए भी 27 मई को ट्रायल आयोजित किया जाएगा। संवाद