फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटेहड़ में दो गोशालाएं जलकर राख, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। नटेहड़ गांव में आग लगने से दो गोशालाएं जलकर राख हो गईं। सुदर्शन सिंह और हंसराज ने बताया कि मंगलवार देर रात अपने घरों में आराम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ने आग लगने की सूचना दी। स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों गोशालाएं जलकर राख हो चुकी थीं। सुदर्शन सिंह और हंसराज ने बताया कि चारे के साथ इमारती लकड़ी भी जल गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें