फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे लूटपाट के चारों आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन की रिमांड पर भेजे लूटपाट के चारों आरोपी
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। डमटाल पुलिस ने बुधवार को कार सवार युवक से लूटपाट करने के चार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौरा कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश बलजीत सिंह की अदालत ने चारों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डमटाल पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में आरोपियों के मुंह ढककर इंदौरा की अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के पुलिस रिमांड की मांग की। इस पर न्यायालय ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों को डमटाल पुलिस थाना ले आई, जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि चार आरोपियों की पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें