फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हत्या के प्रयास का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत पुलिस पोस्ट योल में गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सिद्धबाड़ी निवासी सतीश कुमार पर पुलिस ने एक माह बाद हत्या का प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था। सतीश पर आरोप था कि उसने तीन नवंबर को सिद्धबाड़ी में रामपाल निवासी जम्मू के साथ मारपीट की थी। इसके चलते मिस्त्री का कार्य करने वाला रामपाल गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसका टांडा में उपचार हुआ था। इस दौरान चिकित्सकों ने उसकी जान को खतरा बताया था। इसके चलते पुलिस ने वीरवार को आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें