फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दंपती पर लगाए मारपीट और लूट के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत एक महिला अध्यापक ने अपने पड़ोसी दंपती पर मारपीट और नकदी लूटने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार देर रात उनके घर के बाहर से जोर-जोर की आवाजें आ रही थीं। जब वह बाहर देखने को निकलीं तो वहां पर एक महिला सीढ़ियों पर खड़ी होकर गालियां दे रही थी। महिला का गालियां देने के लिए विरोध किया तो वह घर के अंदर आकर मारपीट करने लगी। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी महिला का पति भी वहां पहुंच गया और उसने भी गाली-गलौज की। इस दौरान उसने टेबल पर रखे पर्स को उठा लिया, जिसमें 75 हजार रुपये थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की और सोने की चेन को छीन कर ले गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें