फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आय बढ़ाने के लिए बजट में कई प्रस्ताव लाने की तैयारी में निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम शिमला नए वित्तीय वर्ष से अपनी आय बढ़ाने के लिए कई नए प्रस्ताव लागू कर सकता है। इन प्रस्तावों को अब वार्षिक बजट में भी शामिल करने की तैयारी चल रही है।
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने मंगलवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बजट पर चर्चा की। विभागों से आय और व्यय का ब्योरा लेने के साथ आय बढ़ाने के लिए तैयार हो रहे प्रस्तावों पर भी जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो नगर निगम अपने बजट में बिजली और शराब पर सेस बढ़ाने के साथ केंद्रीय विभागों के लिए सर्विस टैक्स वसूलने के प्रस्ताव शामिल कर सकता है। विभागों ने इस बारे में कसरत कर ली है। वीरवार को फिर से आयुक्त बजट पर अधिकारियों की बैठक लेंगे। निगम प्रशासन का कहना है कि इस माह के अंत तक बजट प्रशासक को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि बजट को लेकर अभी सुझाव लिए जा रहे हैं। जल्द ही अंतिम रूप देकर इसे प्रशासक को सौंपा जाएगा। महापौर और उप महापौर न होने के कारण इस बार नगर निगम का बजट प्रशासक पेश करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें