फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 विद्यार्थियों सहित 49 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में कोरोना के मामले कम हो गए हैं। रविवार को 11 छात्रों व दो शिक्षकों सहित 49 लोग की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

धर्मशाला के नड्डी की 55 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा रविवार को 25 मरीज मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया जिला में अब तक कोरोना संक्रमण के 62963 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 61202 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 518 हैं और 1237 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जीएसएसएस हटली के चार विद्यार्थी, जीएचएस खैरा के सात विद्यार्थी, निजी स्कूल बड़ोह का एक स्टाफ सदस्य, लाइब्रेरी धर्मशाला का एक, जीएसएसएस बिंद्रावन का एक स्टाफ सदस्य और शाहपुर पुलिस थाना में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी संक्रमित पाया गया है। इसके अतिरिक्त जिला के अन्य हिस्सों से भी कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें