फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाली स्कूल की छात्रा और छात्र कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कांशी राम मेमोरियल स्कूल मस्तपुर में बच्चों के कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 214 छात्रों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए। एक छात्र और एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डॉ. मनीष धीमान ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में 214 बच्चों के सैंपल लिए गए। दो पॉजिटिव आए, जिन्हें कोविड-19 की दवाइयों की किट देकर घर भेज दिया गया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिन से सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में अध्यापकों सहित 406 बच्चों के कोरोना टेस्ट किए हैं। अगले 48 घंटों के लिए स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं और सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। इस मौके पर डॉ. मनीष धीमान, दंत तकनीशियन सुनील धीमान, केवल, अनीश, सन्नी, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें