धर्मशाला। कांगड़ा जिले में शुक्रवार को आलमपुर आईटीआई के तीन छात्रों और एक अन्य महिला सहित कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा जिले में 13 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिदंल ने बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 176 हैं। सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है।