फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में निजी मार्ट के कर्मचारी को पीटने पर विवाद

Thu, 21 May 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा में निजी मार्ट के बाहर प्रदर्शन करते मार्ट कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा शहर में स्थित एक निजी मार्ट में बुधवार को एक कर्मचारी को एरिया सेल्स मैनेजर के रिश्तेदारों की ओर से पीटने पर मामला गरमा गया। शाम को मार्ट में कार्यरत एक कर्मचारी ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने मार्ट के भीतर उसे पीटा। इससे उसके चेहरे पर चोट आई है। कर्मी की पिटाई से गुस्साए मार्ट में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया और सड़क पर उतरकर रोष जताया। गुस्साए कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारियों की मंगलवार को एरिया सेल्स मैनेजर के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बुधवार सायं उसके दो रिश्तेदार आए और उन्होंने कर्मी संजीव कुमार को पीटा। गुस्साए कर्मियों ने कॉलेज रोड पर लगभग आधे घंटे तक नारेबाजी की। इस दौरान पीटने के आरोपी मार्ट के भीतर ही रहे। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी संजीव कुमार टीम सहित कॉलेज रोड पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें