लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में विद्युत बोर्ड ने सोमवार को बिजली बिल न भरने वाले 48 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। जयसिंहपुर विद्युत बोर्ड के तहत 82 ऐसे घरेलू उपभोक्ता थे, जिनसे बोर्ड ने दो-दो हजार रुपये से ज्यादा बिजली का बिल लेना था। बोर्ड की ओर से इन उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली का बिल भरने के लिए आग्रह किया जा रहा था।
इनको नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस दिए जाने के बावजूद इन 82 उपभोक्ताओं में से केवल 45 उपभोक्ताओं ने ही अपने बिलों की अदायगी की और 37 उपभोक्ताओं ने फिर बिल नहीं भरा। जिन 37 घरेलू उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल नहीं भरा था। बोर्ड ने सोमवार को इनके बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं, नोटिस के बाद भी 11 व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने भी बिल नहीं भरा, अब इनके भी बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।
विद्युत बोर्ड जयसिंहपुर के सहायक अभियंता सुशील शर्मा ने बताया कि बिजली का बिल न भरने वाले 48 उपभोक्ताओं के सोमवार को कनेक्शन काट दिए हैं। काटे गए कनेक्शनों को दोबारा चालू करने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपये शुल्क की अलग से अदायगी करनी होगी।