फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लखदाता पीरबाबा छिंज मेले का समापन

Sun, 05 Apr 2026 08:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। लंज क्षेत्र में आयोजित लखदाता पीरबाबा का दो दिवसीय छिंज मेला शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन आयोजित कुश्तियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जहां पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच दिखाए। इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान गंधर्व सिंह ने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें पहला इनाम एक्टिवा स्कूटी करनैल सिंह, दूसरा इनाम एलईडी धर्मेंद्र सिंह और तीसरा इनाम वॉशिंग मशीन उत्तम चंद के नाम रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें