गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा हवाई अड्डा स्थित वैमानिक मौसम कार्यालय में बुधवार को एंटी हाईजैकिंग रूम में हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। कार्यालय प्रभारी विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि और सहयोगियों का स्वागत किया। उन्होंने हिंदी भाषा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। शैलजा ठाकुर ने कविता पाठ किया। राजभाषा अधिकारी दीपिका जैन ने दैनिक कार्यों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर विचार रखे। मुख्यातिथि एवं कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक शैलेश कुमार (एजीएम, सिविल अनुभाग) ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने राजभाषा की महत्ता पर विचार रखे। कार्यक्रम में हवाई अड्डे के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद