फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर हेलिपोर्ट का अप्रैल तक पूरा करें कार्य : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में बन रहे हेलिपोर्ट के कार्य का लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट ली। विक्रमादित्य सिंह ने हेलिपोर्ट में बनने वाली हर चीज का जायजा लिया। पालमपुर में एक निजी स्कूल समारोह में आए विक्रमादित्य कार्यक्रम के बाद सीधे निर्माणाधीन हेलिपोर्ट की जगह पहुंच गए। इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों को भी दी थी। अधीक्षण अभियंता बीएम ठाकुर ने मंत्री को सारे काम की रुपरेखा की जानकारी दी। हेलिपोर्ट का जायजा लेने के बाद मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि अप्रैल-2026 तक हेलिपोर्ट का काम पूरा होना चाहिए। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हेलिपोर्ट से अप्रैल से लोगों को सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएं। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि वह इसके काम में कोई देरी न करें। इस मौके पर एसडीएम नेत्रा मेती, डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता विनीत शर्मा, एसडीओ सार्थक सूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें