पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत अंद्रेटा क्षेत्र में स्कूल बस चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव की शिकायत सामने आई। हालांकि पुलिस जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार 112 हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि एक स्कूल बस चालक शराब पीकर वाहन चला रहा है। पुलिस ने अंद्रेटा में स्कूल बस को जांच के लिए रोका। बस चालक का अल्कोहल सेंसर से परीक्षण किया गया। जांच के दौरान चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा पुलिस ने स्कूल बस के दस्तावेज भी जांचे, जो सभी सही पाए गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता बलवीर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि इस संदर्भ में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद