फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत, तो काट दिया कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांब (कांगड़ा )। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर समस्या का हल करने के लिए दी गई शिकायत पर समस्या का हल होना तो दूर, उल्टा विभाग ने कनेक्शन काट करके परेशानी खड़ी कर दी। यह मामला लंबागांव खंड़ की सकोह पंचायत के करोंठी गांव का है। लंबागांव खंड की सकोह पंचायत के करोंठी गांव के अशोक शर्मा ने बताया कि उनके पानी के नल में पिछले 10-12 दिनों से पानी नहीं आ रहा था। दस दिन से नल में पानी न आने के कारण उन्होंने इस संबंध में 18 मई को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर अपनी परेशानी के हल करने करने हेतु शिकायत दर्ज करवा दी। 18 मई को शिकायत दर्ज करवाने के बाद विभाग की ओर से पानी की समस्या का हल करना तो दूर विभाग की ओर 20 मई को कनेक्शन काट करके परेशानी खड़ी कर दी। इस संबंध में पीड़ित ने जब लाइन पर फीटर के पद पर सेवाएं दे रहे विभाग के कर्मचारी से बात की तो उन्होंने भी सुनाई नहीं की। वहीं सकोह पंचायत के प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि इस संबंध में जब वह अपने उपप्रधान को अपने साथ लेकर के पीड़ित के पानी का कनेक्शन देखने मौके पर गए तो देखा कि विभाग ने पाइप में लकड़ी का गुटका लगा रखा था। इस संबंध में जब झुंग्गा देवी स्थित जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता बलदेव चौधरी से बात की गई तो उनका कहना था कि चुनाव के कारण उनकी ड्यूटी लगी हुई है और यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में छानबीन करके उचित कार्रवाई की जाएगी। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन संजय ठाकुर ने कहा कि चुनावी ड्यूटी होने के कारण यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। लेकिन संबंधित पंचायत प्रधान का फोन आया था। शीघ्र इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें