फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कर्नल राणा चुने एक्स सर्विसमैन लीग नगरोटा सूरियां के चेयरमैन

Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा के साथ एक्स सर्विसमैन लीग नगरोटा सूरियां के नवनिर्वाचित पदाधिका
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। एक्स सर्विसमैन लीग नगरोटा सूरियां के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा के नेतृत्व में रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में करवाए। इसमें कर्नल मलूक सिंह राणा को लीग का चेयरमैन चुना। कैप्टन दीनानाथ सीनियर वाइस चेयरमैन, राजेश राणा और बलकार सिंह वाइस चेयरमैन, त्रिलोचन राणा सचिव, रघुबीर सिंह सहायक सचिव और रूप सिंह पठानिया को कोषाध्यक्ष बनाया। लीग के चुनाव में प्रदेश प्रतिनिधि एडवोकेट जेडब्ल्यूओ केसी ठाकुर, लेफ्टिनेंट बिक्रम सिंह गुलेरिया, सूबेदार केवल सिंह राणा और सूबेदार मेहर सिंह सहित नगरोटा सूरियां के 40 एक्स सर्विसमैन उपस्थित रहे। लीग के राज्य अध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा ने कहा कि एक्स सर्विसमैन लीग सेवनिवृत्त सैनिकों की समस्याओं को हल करवाने के लिए पूरी तरह तत्पर रहती है और समय-समय पर दिल्ली हेडक्वार्टर से उठाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें