प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़ी का निरीक्षण का निरीक्षण करते सीएमओ कांगड़ा।
धर्मशाला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जांच की और उपकरणों का रखरखाव, स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई की स्थिति सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और फार्मेसी अधिकारी से विस्तृत बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और मरीज देखभाल व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। स्वास्थ्य संस्थान में पाई गई खामियों को दूर करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए। सीएमओ ने अपने कार्य के प्रति सतर्क और स्वास्थ्य संस्थान पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। ब्यूरो
सचित्र-