फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएमओ ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां का निरीक्षण करते हुए। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कांगड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, वार्डों और क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. करोल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक दवाइयां अस्पताल से ही उपलब्ध हो रही हैं और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक हैं। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, समय पर उपचार और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना सरकार और विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें