बीएड कालेज धर्मशाला में साफ सफाई करतीं छात्राएं। स्रोत: कालेज
धर्मशाला। इको क्लब गोरिया ने राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें 2025-27 बैच के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान प्रधानाचार्य आरती वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। क्लब प्रभारी प्रो. युगराज सिंह ने कहा कि यह गतिविधि परिसर को सुंदर बनाने के लिए छात्रों और शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग से विभाजन की भावनाओं को विकसित करती है। अभियान में डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अभ्युदिता गौतम, प्रो. लेखराज, डॉ. अतुल आचार्य, प्रो. अंकुर महाजन आदि ने अभियान में भाग लिया। ब्यूरो