फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आज के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस शिविर : दरोक्का एट बरियाल स्कूल में एनएसएस शिविर की गतिविधियां पूर्वाह्न 10 बजे से करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


कथा : डाडासीबा के गांव स्यूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के 5वें दिन कथावाचक रामस्वरूप शर्मा दोपहर 12 बजे कथा के प्रसंग सुनाएंगे।

सुनवाई : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया कांग्रेस कार्यालय रैत में सुबह 11 बजे से खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

शबद-कीर्तन : गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा योल में सुबह 6 बजे के बाद शबद-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

शिविर : टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के तहत नौरी में सुबह साढ़े 9 बजे से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।



काम की बात
-
बिजली बंद : 132 केवी शानन-पठानकोट विद्युत लाइन के कंडक्टर बदलने का कार्य 23 नवंबर को किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते 132 केवी देहण विद्युत उपकेंद्र को बंद रखा जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन नगरी और गोपालपुर के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते बगौड़ा, कुशमल, मैन्झा, लटवाला, राजपुर, गोरेटा, पट्टी, बदेहड़, कालू दी हट्टी, जंडेरा, देओग्रां, टी फैक्टरी, टांडा, टांडा होल्टा, नगरी, चचियां, कलूंड, भलेड, इन्दूनाग, इंडस्ट्रियल एरिया, बल्ला, गोपालपुर, गुजरेहड़, डाढ़, जिया, दराटी, चमोटू, खारटी, एम एंड टी जिया, दियाला, बनेर कॉलोनी और कुडन आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें