धर्मशाला। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत व्याड़ा में मछियाल पुल पर एक युवक से 0.99 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। एसपी कांगड़ा कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह चिट्टा शुभम निवासी चलूही डाकघर रक्कड़ से बरामद किया गया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद