रेल यात्रा करने के लिए ज्वालामुखी रोड (रानीताल) रेलवे स्टेशन पहुंचे स्कूली बच्चे। स्रोत: जागरूक
कांगड़ा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत ज्वालामुखी रोड (रानीताल) से कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन तक रेल यात्रा की। सुरंगों और कांगड़ा घाटी के प्राकृतिक दृश्यों के बीच बच्चों ने उत्साह के साथ सफर का आनंद लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद