धर्मशाला। उपमंडल शाहपुर की पंचायत ठारू के भटेच्छ गांव में आगामी 12 और 13 अप्रैल को पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन किया जाएगा। भटेच्छ छिंज मेला कमेटी की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कमेटी अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ 11 अप्रैल को झंडा रस्म के साथ होगा। इसके बाद 12 अप्रैल को छोटी छिंज और 13 अप्रैल को बड़ी छिंज के मुकाबले करवाए जाएंगे। मेले के सफल आयोजन के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, ताकि बाहर से आने वाले पहलवानों और दुकानदारों को असुविधा न हो। संवाद