धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत लापता हुआ छत्तीसगढ़ का युवक सुंदर लाल शनिवार को अपने घर सकुशल लौट आया है। वह वर्तमान में मैक्लोडगंज में रह रहा है। एसएचओ मैक्लोडगंज दीपक ने बताया कि युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका पता चला था। इसके बाद जानकारी मिली कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने चला गया था और शनिवार को वापस घर पहुंच गया है। युवक को थाना में बुलाया जाएगा और मामले को लेकर पूरी जानकारी ली जाएगी।