फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भागसूनाग, धर्मकोट और मैक्लोडगंज में जांचे रेस्टोरेंट-होम स्टे

Thu, 11 Jun 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एसटीएफ कांगड़ा की टीमों ने बुधवार को भागसूनाग, धर्मकोट और मैक्लोडगंज क्षेत्र में एंटी चिट्टा अभियान चलाकर गेस्ट हाउस, कैफे और रेस्टोरेंट में दबिश दी। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कहीं से भी कोई मादक पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। एसटीएफ कांगड़ा की ओर से जारी आदेशों के तहत थाना स्तर पर गठित दो टीमों ने संयुक्त रूप से भागसूनाग, अपर भागसू, धर्मकोट, अपर धर्मकोट और मैक्लोडगंज क्षेत्र में यह कार्रवाई की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें