फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार से चरस बरामद, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने रविवार देर रात गश्त और यातायात चेकिंग के दौरान एक कार से 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मट्ट-ध्रमण लिंक रोड के समीप यातायात चेकिंग के दौरान कार को जांच के लिए रोका था। इसमें शुभम निवासी गांव चम्बी-चीडन, अक्षय कुमार और उसका भाई अभय कुमार निवासी टिक्कर, अरुण कुमार निवासी सिंबल खोला और प्रद्युमन निवासी महाकाल सवार थे। तलाशी के दौरान मौके पर ही 150 ग्राम चरस कार से बरामद की गई। पुलिस ने इसे जब्त कर पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें