धर्मशाला। पुलिस थाना बीड़ के अंतर्गत कोटली (लाहड़ रोड़) में बाइक सवार से चरस बरामद की है। पुलिस ने बाइक चालक सुरेंद्र कुमार निवासी निहार कलां डाकघर गगोटी तहसील लड़भड़ोल जिला मंडी की जांच के दौरान मौके पर 35 ग्राम चरस बरामद की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद