फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चंबा का युवक 6.32 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने एक युवक को 6.32 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नियमित गश्त के दौरान हुई है। पुलिस टीम को खुशीनगर में हिमाचल टूरिज्म होटल के पास गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में युवक दिखाई दिया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक सिंह निवासी गांव खनोड़ा, डाकघर टुंडी, तहसील चुवाड़ी (जिला चंबा) के रूप में हुई है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें