बीएसएफ में एएसआई विजय कुमार का फाइल फोटो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के गांव चकोल बेहडू मझेरना के 48 वर्षीय बीएसएफ जबन विजय कुमार का इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। विजय कुमार बीएसएफ में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को उनके गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार बीएसएफ के अधिकारियों की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ किया गया। उनके बेटे ऋतिक डोगरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। विजय डोगरा ने 1996 से बीएसएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में पठानकोट के माधोपुर में 121 बटालियन में सेवाएं दे रहे थे। वह कुछ समय से बीमार थे और पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। विजय कुमार अपने पीछे माता संतोष, पत्नी मीनाक्षी, पुत्र ऋतिक और बेटी महक को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार और समस्त गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। संवाद