फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल में स्नेचरों ने उड़ाई दो महिलाओं की सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत बुधवार को गगल चौक में चेन स्नेचरों ने दो महिलाओं की सोने की चेनों पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को गगल चौक पर महिला चेन स्नेचर गिरोह ने गगल से लंज की ओर जा रही महिला के गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन चुरा ली। महिला ने बताया कि चोरी की घटना का पता उसे तब चला जब घर पहुंची और उसकी सोने की चेन गले से गायब मिली। वहीं दूसरे मामले में गगल चौक पर बस में बैठी दाड़ी की महिला की दो तोले सोने की चेन को चेन स्नेचर महिलाएं ले उड़ीं। महिलाओं ने इसकी सूचना गगल पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। उधर, गगल पुलिस थाना के प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि गगल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें