चढ़ियार (कांगड़ा)। शिक्षा खंड चढि़यार ब्लॉक ने कैलीग्राफी थम एंड फिंगर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिंद्रावन पालमपुर में आठ शिक्षा खंडों के मध्य प्रतियोगिताएं हुई। इसमें शिक्षा खंड चढ़ियार ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक स्कूल सलेहरा के पांचवीं कक्षा के छात्रों सुनैना और दिव्यांश ने थम एंड फिंगर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, राजकीय प्राथमिक स्कूल संसाई की लक्षिका ने कैलीग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षक बबली कुमारी और अनीता कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने चढ़ियार को गौरवान्वित किया। शिक्षा खंड अधिकारी चढ़ियार मिंटो देवी और चढ़ियार ब्लॉक के पीटीए प्रधान हंस राज आदि ने बच्चों को बधाई दी है।