फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पतंजलि स्टोर से नकदी और सामान चोरी

Sat, 07 Nov 2026 08:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारंडा (कांगड़ा)। मारंडा क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात शातिरों ने पतंजलि स्वदेशी स्टोर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर करीब तीन हजार रुपये की नकदी और खाने-पीने का कीमती सामान चोरी कर लिया। स्टोर मालिक विजय कौशल ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान की पिछली दीवार में सुराख मिला। चोर इसी रास्ते से दुकान में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। विजय कौशल ने बताया कि लंबी कानूनी प्रक्रिया के चलते कारोबार प्रभावित होता है, इसलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत न देने का फैसला किया है। उधर, मारंडा व्यापार मंडल ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से दुकानदार निडर होकर अपना कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें