फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस चौकी आलमपुर में शनिवार सुबह तीन युवकों पर मारपीट को लेकर मामला दर्ज हुआ है। तीनों आरोपी पुलिस थाना खुंडियां के तहत आने वाले पीड़ी गलोटी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान सन्नी, अक्षय, हैप्पी निवासी पीड़ी गलोटी के रूप में हुई है। राजीव कुमार निवासी पीड़ी गलोटी ने आलमपुर पुलिस चौकी में इन तीन युवकों पर उसके साथ शुक्रवार रात को आलमपुर में मारपीट करने का आरोप लगाया है। राजीव को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर किया गया है। आलमपुर पुलिस चौकी प्रभारी अनूप शर्मा ने बताया कि झगड़े का कारण इनकी आपस में कोई पुरानी रंजिश है। पुलिस ने इन तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें