फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: माधोपुर से बरामद की चिनवा रोड से चोरी कार

Tue, 19 May 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर शहर से चोरी आल्टो कार की बरामदगी के दौरान पुलिस टीम के साथ गाड़ी के मालिक समीर सहोत्रा
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत नूरपुर पुलिस ने शहर के वार्ड दो से करीब डेढ़ साल पहले चोरी हुई ऑल्टो कार को पंजाब के माधोपुर से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता समीर सहोत्रा निवासी चौगान बाजार नूरपुर ने 8 जनवरी 2025 को ऑल्टो कार के चिनवा रोड स्थित गैराज से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस थाना नूरपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी किए वाहन को माधोपुर (पंजाब) से ट्रेस कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें