फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाथू पुल के पास पलटी कार, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीताल (कांगड़ा)। मटौर-शिमला फोरलेन पर बाथू पुल के पास बुधवार दोपहर को एक तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में करीब 10 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई। गनीमत यह रही कि उस समय दूसरी लेन से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। हादसे का शिकार हुए तीनों लोग बैजनाथ निवासी हैं। कार सवार सतीश कुमार अपनी पत्नी सुनीता देवी और बेटे अंकुश के साथ माता बगलामुखी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। बाथू पुल के पास अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और कार हवा में उछलते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत हुई दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें