ट्रायल के दौरान खाई में लुढ़की कार । संवाद
- फोटो : Kangra
कांगड़ा। उपमंडल के तहत ड्राइविंग टेस्ट देने के दौरान एक चालक कार समेत बनेर खड्ड के साथ लगती खाई में जा गिरा। इससे वह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दो बाइकों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी अनुसार रानीताल से आया एक चालक जैसे ही ट्रायल देने लगा तो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। साथ में खड़ा एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है।