धर्मशाला। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत एक अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी कांगड़ा कार्यालय के अनुसार सुरिंद्र कुमार निवासी डढंब ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को वह बाइक पर घर की ओर जा रहे थे तो एक कार, जिसका नंबर अस्थायी था, ने मट्टी में उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की छानबीन की जांच की जा रही है। संवाद