53 मील के पास कार-बाइक की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन। -स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : mathura
कांगड़ा। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 53 मील के पास सोमवार को एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बाइक को भारी नुकसान पहुंचा। कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बाइक के नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला वहीं पर निपटा लिया। इस घटना में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। संवाद