फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर और सही कार्य न करने वाले ठेकेदारों के रद्द करें टेंडर : चंद्र

Sun, 21 Jul 2024 02:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार  को जवाली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। कृषि एवं पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार ने शनिवार को जवाली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं क्षेत्र की लंबित मांगों के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने में असमर्थ हैं या जिनके कार्यों की गुणवत्ता तय मानकों के तहत नहीं पाई जा रही है, उनका टेंडर रद्द कर 15 दिन के भीतर दूसरे ठेकेदार को टेंडर अवार्ड किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने चालू वित्त वर्ष की सभी लक्षित परियोजनाओं के कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं पर कार्य अंतिम चरण में है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर ठेकेदारों के कार्यों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। इस वित्त वर्ष एससीएसपी स्कीम के अंतर्गत एक करोड़ 23 लाख, ओटीएनपी के अंतर्गत तीन करोड़, नाबार्ड के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ और सड़क नवीनीकरण पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा जवाली और नगरोटा सूरियां अस्पताल के उन्नयन कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग के अंतर्गत एक करोड़ रुपये की लागत से कुठेड़, भलाड़, कनैत और नगरोटा सूरियां में पशु औषधालयों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें