फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पॉलिसियां चालू करवाने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डाक विभाग की ओर से डाक जीवन बीमा की बंद पॉलिसियों को पुनर्जीवित करने के लिए तीन महीनों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में बंद हुई पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने पर लेट फीस या सरचार्ज में आकर्षक छूट प्रदान की जा रही है। इसके माध्यम से बीमा धारक बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपनी बीमा पॉलिसी को पुनर्जीवित कर सकते हैं और बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना उन पॉलिसीधारकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। जिनकी पॉलिसी किसी कारणवश किस्त न भर पाने के कारण बंद हो गई थी। धर्मशाला मंडल के अधीक्षक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पालिसी के दोबारा चालू करने के दौरान देय कुल प्रीमियम 1,00,000 रुपये तक है, तो पॉलिसीधारक को 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 2,500 , 1,00,001 से 3,00,000 तक की प्रीमियम राशि पर भी 25 फीसदी की छूट, अधिकतम 3,000 और 3,00,001 रुपये या उससे अधिक प्रीमियम राशि वाले मामलों में 30 फीसदी तक की छूट, अधिकतम 3,500 रुपये तक प्रदान की जाएगी। डाक विभाग सभी पॉलिसीधारकों इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क कर और समय रहते अपनी पीएलआई व आरपीएलआई पॉलिसी को पुनर्जीवित करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें