नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम छह फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नूरपुर बस स्टैंड में हिम बस कार्ड बनवाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। आरएम पठानकोट विजय कुमार ने बताया कि यह शिविर महिला वर्ग, दिव्यांगजन और अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए लगाया जा रहा है। हिम कार्ड के माध्यम से महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी, जबकि पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से निर्धारित अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने सभी पात्र इच्छुक व्यक्तियों से निवेदन किया है कि वे इस शिविर में आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल (ओटीपी सत्यापन हेतु), ऑनलाइन भुगतान हेतु (यूपीआई) और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र कार्ड के दस्तावेजों सहित आएं। संवाद