कांगड़ा मेंपूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्म दिवस पर केक काटते एचपीसीए के पदाधिकारी। स्रोत:
पूर्व मंत्री अनुराग के जन्मदिन पर धर्मशाला में काटा केक
एचपीसीए के पदाधिकारियों ने साई एजुकेयर संस्थान में बांटे कंबल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/कांगड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर एचपीसीए की ओर से विशेष कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा और निदेशक संजय शर्मा ने धर्मशाला के साई एजुकेयर संस्थान स्लेटगोदाम में कंबल बांटे। इसके बाद सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में कर्मचारियों और ग्राउंड स्टाफ के साथ केक काटकर अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में जिला क्रिकेट संघ की क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षुओं ने केक काटकर अनुराग का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा व राज्य क्रिकेट संघ के सदस्य तथा कांगड़ा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा तथा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव असीम अग्रवाल उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर की बदौलत ही प्रदेश में क्रिकेट को एक पहचान मिली है।