फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बट निवासी आर्यन सेना में बने लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत बट निवासी आर्यन ठाकुर भारतीय सेना अकादमी देहरादून से पासआउट होकर लेफ्टिनेंट बने हैं। आर्यन की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल बट में हुई। बारहवीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से की। अपने प्रथम प्रयास में यूपीएससी की प्रतिष्ठित एनडीए परीक्षा पास कर राष्ट्रीय सैन्य अकादमी पुणे महाराष्ट्र के लिए 146 कोर्स के लिए चयन हुआ। चार वर्ष का कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आईएमए देहरादून से पासआउट हुए। आर्यन के पिता रणधीर सिंह शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल पद पर कार्यरत हैं जबकि माता वैष्णो देवी गृहिणी हैं। आर्यन ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समस्त सगे संबंधियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें