फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: साढ़े चार माह बाद मैक्लोडगंज के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। साढ़े चार माह के लंबे इंतजार के बाद धर्मशाला से मैक्लोडगंज के लिए एचआरटीसी की बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। बरसात के दौरान हुए भूस्खलन से यह बस सेवा बंद कर दी गई थी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब परिवहन निगम के साथ निजी बस ऑपरेटरों ने भी बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। एचआरटीसी की ओर से धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक पांचों रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सेवा बहाल होने से नड्डी और भागसूनाग क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के कारण रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं। एचआरटीसी धर्मशाला के आरएम साहिल कपूर ने बताया कि बरसात से बंद धर्मशाला से मैक्लोडगंज के रूटों को दोबारा बहाल कर दिया गया है। अब लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें